रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। होटल से घर लौट रहे युवक ने कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कालोनी के गेट बाहर हल्ला करने से रोकने पर उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का विवरण पुलिस को दी तहरीर में कमल चंद्र जोशी निवासी कैनाल कालोनी रुद्रपुर ने बताया कि 19 मई की रात डेढ़ बजे के करीब वह होटल निष्ट्रो कैफे गंगापुर रोड से घर लौट रहा था। अपनी कालोनी के गेट पर पहुंचने पर वहां कुछ युवक हल्ला-गुल्ला करते दिखे। आरोप है कि इस पर जब उन्हें टोका तो गाली-गलौज करने लगे। खुद को रम्पुरा का बदमाश बताया और एक युवक ने खुद को बदमाश राहुल राठौर का भाई बताया। आरोप है कि युवकों ने पत्थर, टाइल से उसके सिर पर हमला किया जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। हमलावर उ...