फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को एनआईटी दो स्थित कल्याणपुरी, बसेलवा कॉलोनी, गांव बहादुर पुर एवं रायपुर कलां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वह किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला गया। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।बाल व...