फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रोजाना तीन-तीन घंटे के कट लग रहे हैं।हालत यह है कि एक बार बिजली जाने पर पांच मिनट के लिए आती है और फिर चली जाती है। यही हाल बल्लभगढ़ के हरि विहार आदर्श नगर क्षेत्र का बना हुआ है, जिससे लोग बेहद परेशान है।

स्थानीय लोगों की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच दिन से बिजली कटौती ज्यादा है। दिन में जहां अलग-अलग अंतरराल में तीन-तीन घंटे बिजली कटौती होती है।वहीं रात में सबसे ज्यादा बुरा हाल होता है। लोगों ने कहा कि पांच मिनट के लिए बिजली आती है तो दो घंटे के लिए चली जाती है। लोगों को जाग कर रात काटनी पड़ती है। इससे लोगों की नींद भी खराब होती है। बिजली न होने और गर्मी के कारण बच्चों का रात में रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। वहीं बिज...