बिहारशरीफ, जून 25 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज 26 से 29 जून तक बंद रहेंगे। 30 जून से पहले की तरह कॉलेजों में पठन-पाठन व अन्य शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी। पीपीयू के कुलसचिव मो. अबू बकर ने बताया कि 26 और 27 जून को मोहर्रम पर्व को लेकर तो 29 जून को कबीर जयंती को देखते हुए छुट्टी रहेगी। 28 जून को रविवार है। इस कारण विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय व सभी कॉलेजों में शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- विवि में आज से 29 जून तक रहेगा अवकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...