कॉलेज हॉस्टल से नशे की हालत में शोधार्थी छात्र गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कॉलेज हॉस्टल कैंपस से शराब के नशे में धुत्त शोध के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। बीती देर रात मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर छात्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शोधार्थी छात्र सह छात्र नेता संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव के रूप में हुई है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त नीरज कुमार निरंजन ने बताया कि टीम को शहर के प्रताप नगर स्थित कॉलेज परिसर में शराब के नशे में छात्र के द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब टीम पहुंची तो छात्र हंगामा कर रहा था। नाम व पता का सत्यापन करते हुए छात्र को हिरासत में लेकर जांच कराई गई। जांच में छात्र नशे का हालत में पाया गया। जिसे तत्क्षण गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- शराब मामले में आरोपित को किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.