नई दिल्ली, फरवरी 23 -- आज के समय में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बाइक सिर्फ सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि यह उनकी स्टाइल और पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कारण अब युवा इलेक्ट्रिक बाइक्स की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो कॉलेज लाइफ के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं। रोज कॉलेज आना-जाना हो, दोस्तों के साथ शहर में घूमना हो या कैंपस में अलग पहचान बनानी हो-ये इलेक्ट्रिक बाइक्स स्टाइल और काम दोनों में आगे हैं। ऐप कनेक्टिविटी, फास्ट चार्जिंग, डिजिटल डिस्प्ले और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इन्हें युवाओं के लिए खास बनाते हैं। आइए ऐसी ही 5 दमदार इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- डस्टर के इंजन के...