मेरठ, मई 27 -- कपसाड़ स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। कॉलेज की छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी कर ली। सुबह में चोरी का पता चलने पर कॉलेज प्रशासन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे विद्यालय के चौकीदार नरेश कुमार ने सूचना दी कि सौर ऊर्जा प्लेट चोरी हो गई है। बताया कि उक्त सोलर प्लेट पूर्व सांसद विजयपाल तोमर द्वारा विद्यालय में लगवाई गई थी। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। चोरी की घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से रिपोर्ट...