बागपत, मार्च 12 -- खेकड़ा। कस्बे के लखमी चंद्र पटवारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन समिति के सचिव मुकेश जैन ने दो युवकों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मुकेश जैन का कहना है कि उनका कॉलेज खेकड़ा तहसील के पास स्थित है। उसमें बीएड़ की कक्षाओं के साथ पब्लिक स्कूल भी चल रहा है। कस्बे में पाठशाला रोड पर उनका अस्पताल है। दो मार्च को वह परिवार के साथ कार से अस्पताल में कर्मचारियों के साथ होली खेलने जा रहे थे। पाठशाला पर दो युवकों ने उनकी कार रूकवाई और बीएड में प्रवेश के संबंध में वार्ता करने लगे। इसी बीच दोनों ने युवकों ने कहा कि तुम तो बहुत कमाई कर रहे हो। 20 लाख रुपए दो नहीं, तो तुम्हें और तुम्हारे परिजनों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मुकेश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.