कॉलेज शिक्षकों को गुरु दक्षता प्रशिक्षण देगा आईआईटी
धनबाद, मई 24 -- कॉलेज व विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रोफेसरों/ शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। आईआईटी आईएसएम धनबाद ने कॉलेज व विश्वविद्यालय के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण का मौका दिया है। आईआईटी धनबाद के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से 3 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 100 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है। कॉलेज के प्राचार्य/ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से आवेदकों को नामांकन/अनुमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। 12 बी के अंतर्गत विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 24 दिन में 144 घंटे प्रशिक्षण मिलेगा। इस फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम उच्च शिक्षण संस्थानों में नवनियुक्त शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.