मधेपुरा, अप्रैल 12 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आनावाद बिहार सरकार की जमीन का डीएम ने निरीक्षण किया। शनिवार को चौसा पहुंचे डीएम अभिषेक रंजन ने सरकारी जमीन चिन्हित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रसलपुर धुरिया पंचायत की लगभग 10 एकड़ जमीन और चौसा पूर्वी पंचायत की लगभग 19 एकड़ और इसी पंचायत की नरधु टोला में करीब 16 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया। चौसा थाना के पश्चिम जमीन पर डिग्री कॉलेज खोलने और रसलपुर धुरिया और नरधु टोला में उद्योग लगाने को लेकर जमीन चिन्हित करने की बात कही जा रही है। मौके पर उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज कुमार घोष, बीडीओ सरीना आजाद, बीपीआरओ वीरेंद्र कुमार दास आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...