सीधी, जुलाई 19 -- सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में जंगल से मिले, अज्ञात मानव कंकाल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। कॉलेज से शुरू हुई इस मोहब्बत आखिरकार हत्या के अंजाम तक पहुंच गई। प्यार वक्त के साथ मजबूत तो हुआ लेकिन जब बात शादी पर आई तो नया मोड़ शुरू हुआ। बहरहाल फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर चुरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम, डीएनए परीक्षण और परिजनों द्वारा पहचान के बाद मृतका की पह...