नोएडा, जून 30 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. दिनेश चंद के लंबे शैक्षिक और प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रचार्या प्रो. डॉ. मोनिका सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- Gaya News मगध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सौंपा गया पीपीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...