हमीरपुर, अगस्त 24 -- भरुआ सुमेरपुर। आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कालेज सुमेरपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी गणेश सिंह ने आगामी 12 सितंबर 2026 द्वितीय शनिवार को हमीरपुर जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विधिक जानकारी देकर एवं प्रचार-प्रसार करके जागरूक किया। कार्यक्रम में आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेहाना सिद्दीकी, प्रबंधक वसीम सिद्दीकी, समाजसेवी डॉ.जितेन्द्र सागर, शिक्षक कैलाश सोनी एवं शिक्षक हरीराम गुप्त ने भी उपयोगी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...