कॉलेज में शिक्षकों के योगदान पर हुई चर्चा
रांची, सितम्बर 8 -- बुंडू, प्रतिनिधि। पीपीके कॉलेज बुंडू के कुरमाली विभाग में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। वे समाज को सही दिशा देने के साथ ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों का संचार करते हैं। मौके पर कुरमाली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक, टीआरएल प्रभारी डॉ. लखीन्द्र मुंडा, शिक्षक व कवि मुक्तिपद महतो, कुरमाली कवि बंशीधर महतो, देवेंद्र महतो और कुरमाली शोधार्थी राजीव कुमार उर्फ राजू मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.