मैनपुरी, जून 23 -- विकासखंड बेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जासमई स्थित मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा कॉलेज के नाम दर्ज लगभग 50 बीघा भूमि का उपयोग वर्षों से किया जा रहा है। परंतु, इस भूमि से होने वाली आय का कोई स्पष्ट और सार्वजनिक लेखा-जोखा आज तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विद्यालय में विज्ञान वर्ग संचालित करने के नाम पर ग्रामीणों से 4 से 5 लाख रुपये का चंदा एकत्र किया गया था, लेकिन उस धनराशि के उपयोग का विवरण भी सार्वजनिक नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- कॉलेज में वि...