काशीपुर, अगस्त 13 -- काशीपुर। एनईपी और आईक्यूएसी की ओर से आयोजित इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। गुरुवार को प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। महिला प्रकोष्ठ एवं आंतरिक परिवाद समिति के विशेष इंडक्शन सत्र में डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया और विद्यार्थियों के अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा ने कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं, आईक्यूएसी, एनसीसी, एनएसएस, छात्र क्लबों और विद्यार्थी सहायता सेवाओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- राधे हरि डिग्री कालेज में ...