रांची, अगस्त 12 -- मांडर, प्रतिनिधि। कन्दरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को नेशनल लाइब्रेरियन डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय, आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, लाइब्रेरियन प्रतिमा जायसवाल, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने डॉ. एसआर रंगनाथन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने कहा कि डॉ. रंगनाथन ने भारत में पुस्तकालयों के आधुनिक स्वरूप को परिभाषित किया। पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान के जीवंत मंदिर हैं। डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकालय को शिक्षण व शोध के लिए जरूरी बताया। यह भ...