धनबाद, जनवरी 28 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने आरएसमोर और सिंदरी महाविद्यालयों में पीजी की पढ़ाई चालू सत्र में शुरू करने के लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. राधानाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर जल्द पीजी शुरू करने का आग्रह किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव के द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए विधायक को मंगलवार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रॉक्टर डॉ. कौशल कुमार, अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. पुष्पा कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ डीके सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ डीके सिंह, पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार, महतो छात्र नेता चंदन भूमिहार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...