चतरा, मार्च 13 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग के ब्रांच पिछले 3 वर्षों से संचालित है, यह कॉलेज टेलीफोन एक्सचेंज रोड में स्थित है। इस कॉलेज में विगत 3 वर्षों से इंटर साइंस की पढ़ाई विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा कराया जाता है। इस कॉलेज में इस वर्ष से वाणिज्य संकाय की भी पढ़ाई शुरू की जा रही है। कॉलेज में विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय में 120-120 सीट है। नामांकन को लेकर 16 मार्च से फार्म वितरण शुरू किया जाएगा। इस आशय की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य विकास कुमार ने देते हुए बताया कि इस कॉलेज में गरीब वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की विशेष सुविधा है, झारखंड ई कल्याण विभाग से छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.