गंगापार, मई 4 -- आरडी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, नवाबगंज अटरामपुर में एलकेजी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में श्रोति यादव ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में काजल प्रजापति ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। एलकेजी से कक्षा 11 तक विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रितिका देवी (एलकेजी), अनुराग प्रजापति (यूकेजी), रीता (कक्षा एक), मोहम्मद अरहम (कक्षा दो), अंशिका प्रजापति (कक्षा तीन), अरविया खातून (कक्षा चार), रिद्धिमा पटेल (कक्षा पांच), स्वाती यादव (कक्षा छह), मधु मौर्य (कक्षा सात), नेहा पटेल (कक्षा आठ), सपना सरोज (कक्षा नौ) एवं नीलू पटेल (कक्षा 11) शामिल रहे। समा...