गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- पिपराइच (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच इलाके के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में छात्र की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया। आरोपियों ने असलहा देने वाले का नाम भी कबूला है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर हल्का प्रभारी श्रेयांश सिंह, सिपाही रामबोध और अजीत सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। इससे पहले शनिवार सुबह आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने आरोपियों के घरों को सीज कर दिया है। उधर, देर शाम पुलिस की मौजूदगी में छात्र के शव का दाह संस्कार हुआ। पिपराइच स्थित कॉलेज के खेल मैदान में 11वीं के छात्र सुधीर की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पांच घंटे तक बवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.