गोंडा, मार्च 27 -- गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राम नवमी पर छात्र-छात्राओं व ने हवन-पूजन किया। पूजन में शैक्षणिक सत्र की सफलता, सकारात्मक ऊर्जा और परिसर में सुख-शांति की कामना की गई। सुबह विधिवत पूजन-अर्चन व हवन में छात्र-छात्राओं के साथ कुछ शिक्षकों ने भी सहभागिता की। हवन में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। छात्रों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...