समस्तीपुर, जून 3 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की ओर से स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने अध्यक्षता की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा भी की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि, स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम व वृक्षारोपण प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी ...