रांची, अप्रैल 18 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को कैंपस चयन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएड अंतिम वर्ष और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रोजगार का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. दिपाली पराशर और प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश राय ने किया। प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे एक आदर्श शिक्षक बन सकें। इस ड्राइव में सत्र 2023-25 के उत्तीर्ण और 2024-26 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अलग-अलग विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों के ज्ञान और शिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया। करीब 12 से 15 स्कूलों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें वंडरलैंड स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, अमेरिकन पब्लिक स्कूल, ऑक्सफो...