बांका, अप्रैल 11 -- Bihar News: बिहार के बांका जिले के लकड़ीकोला स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर के अंदर एक छात्र और छात्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज कैंपस में जमकर हंगामा किया, जिसे शांत कराने के लिए जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा।क्लास के दौरान पकड़े गए छात्र-छात्रा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कॉलेज में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान कुछ छात्रों ने एक क्लासरूम में एक छात्र और एक छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। देखते ही देखते यह बात पूरे कॉलेज में फैल गई। कॉलेज के अन्य छात्र इस घटना से उग्र हो गए और उन्होंने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था क...