बागपत, मई 23 -- बागपत। प्रोजेक्ट अलंकार योजना की धीमी रफ्तार से निर्माण कार्य होने से नाराजगी एमएम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने शासन प्रशासन से 13.22 लाख रुपये की धनराशि वापस मांगी है। निर्माण की रफ्तार इतनी धीमी है कि तीन वर्षों में एक तिहाई भी काम पूरा नहीं हो पाया है।

कॉलेज प्रबंधक की बात एमएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक तेजपाल सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालय में वर्ष 2023 में शुरू किया था, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है, जबकि वह दो किस्तों में 13.22 लाख रुपये सहयोग की धनराशि जमा कर चुके है। एक साल से काम पूरी तरह से बंद है। निर्माण सामग्री पर ऊंची-ऊंची घास उग गई है। अनेक जहरीले जीवों का घर बन गया। जहरीले जीव कक्षाओं में भी प्रवेश करते रहते है, जिससे विद्यार्थियों के जीवन को खतरा बढ़ गया। दीवारे अधूरी होने के कारण...