कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरइन का पुरवा गांव के समीप बुधवार सुबह कॉलेज प्रबंधक की कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि, उसके चाचा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चाचा-भतीजे कॉलेज प्रबंधक के ही महाविद्यालय में मजदूरी करने जा रहे थे।भवनी का पूरा निवासी 35 वर्षीय रामआसरे पुत्र धर्मदास सरोज मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह अपने चाचा 58 वर्षीय बचान सरोज पुत्र तीरू सरोज के साथ मजदूरी करने पश्चिमशरीरा स्थित डिग्री कॉलेज जा रहा था। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बरइन का पुरवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आई कॉलेज प्रबंधक की ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़...