गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पीपीगंज के थवईपार स्थित श्याम कृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में नौ बड़े पेड़ों की कटान का मामला छह माह बाद भी सुलझ नहीं सका है। पेड़ कटने की पुष्टि शिक्षा विभाग और वन विभाग दोनों की जांच में हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व प्रबंधक द्विजेंद्र त्रिपाठी ने चार जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य ने बिना अनुमति के विद्यालय परिसर में लगे पुराने शीशम और यूकेलिप्टस के नौ पेड़ कटवाकर बेच दिए। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित जांच समिति ने दो अगस्त को अपनी रिपोर्ट दी। वहीं वन विभाग ने भी यह स्पष्ट किया कि पेड़ बिना अनुमति काटे गए और ठूठों का जलाया गया। पूर्व प्रबंधक ने तीन अक्टूबर को कटे पेड़ों का मूल्य विद्यालय कोष मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.