गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- मोदीनगर। क्षेत्र में दो विकास कार्यों का भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने उद्घाटन किया। नगर पंचायत पतला स्थित पीजी कॉलेज में विधायक निधि से अध्ययन कक्ष और बरामदे का निर्माण कार्य कराया गया। इस पर Rs.18.89 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विधायक ने कहा कि नया कक्ष विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा। ग्राम खिंदौड़ा स्थित गोशाला में 9.99 लाख रुपये से निर्मित खड़ंजे का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर पंचायत पतला की चेयरमैन रीता सिंह सहित आदि भाजपा नेता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...