भागलपुर, मार्च 25 -- मुरारका कॉलेज ने संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज में छूट योजना के तहत मंगलवार को नप कार्यालय में 40 लाख, 17 हजार, 975 रुपये जमा किए। वर्ष 2013-14 से बकाया था। जिन्हें बिहार नगर पालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज में छूट योजना 31 मार्च के पहले जमा करने पर लगभग 43 लाख 39 हजार का छूट मिला है। वहीं विद्युत विभाग ने सात लाख 18 हजार 548 रुपये जमा किए। जिन्हें लगभग 10 लाख का ब्याज माफ किया गया। वर्ष 2005-06 से बकाया था। मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी की ओर से शुल्क जमा करने पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने रसीद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.