प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- मानिकपुर। मानिकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह 19 अगस्त की सुबह कॉलेज को निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसको दो युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस सूरज मौर्या निवासी रेवली सलोन रायबरेली, पंकज यादव निवासी रामपुर गड़ौली मानिकपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...