कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर दी धमकी
बाराबंकी, अगस्त 3 -- बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही 18 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे छात्रा साइकिल से डिग्री कॉलेज पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक नाले के पास राहुल पुत्र कैलाश तथा उसके साथ मौजूद दो अज्ञात युवकों ने उसकी साइकिल रोक ली और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर तीनों बिना नंबर की मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। लोकलाज के कारण पीड़िता ने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में परिजनों से सलाह लेकर उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.