कॉलेज जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं को बिहार सरकार की बड़ी सौगात, क्या है प्लान?
पटना, जून 27 -- Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अब प्रखंड स्तर तक पिंक बस सेवा का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालयों को संबंधित प्रखंडों से पिंक इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 50 नई पिंक बसों का परिचालन किया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद इसे अन्य प्रखंडों तक भी विस्तारित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कामकाजी महिलाओं और उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और समर्पित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में पिंक बसों का परिचालन केवल जिला मुख्यालयों और शहरी क्षेत्रों तक सीमित है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा रही हैं। अब इसका विस्तार प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों तक किया जाएगा, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.