फरीदाबाद, जनवरी 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जसाना गांव स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर पर बाइक सवारों ने चाकू और हथौड़ों से हमला बोल दिया। सहायक प्रोफेसर के दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। यह घटना गुरुवार सुबह की है। घायल सहायक प्रोफेसर ने कॉलेज की एक महिला सहायक प्रोफेसर और उसके पति पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भारत कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं। गुरुवार सुबह वह रोजाना की तरह कॉलेज जा रहे थे, तभी कॉलेज से कुछ दूर पहले तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर उन पर हथौड़े और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिनमें उनके दोनों पैरों में पांच-छह चोट लग गई है। इसके बाद हमलावर फरार...