फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कायमगंज के एक युवक पर अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री एक महाविद्यालय में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि उसी कॉलेज में पढ़ने वाला एक युवक उसकी पुत्री से लगातार फोन पर बातचीत करता था। पिता द्वारा मना करने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उसकी अनुपस्थिति में रजनेश नामक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक से कहीं ले गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर के आधार पर पु...