बरेली, मार्च 24 -- टिसुआ गांव के पास स्थित कस्तूरी लाल झुख्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज के गेट पर सोमवार सुबह बंदरों के झुंड ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरा कॉलेज और आसपास का इलाका दहशत में आ गया। कॉलेज के गेट पर शिक्षक को बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने को प्रशासन से मांग करेगा। फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ गांव के पास कस्तूरी लाल झुख्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज है। शिक्षकों ने बताया कि सोमवार को शिक्षक प्रदीप यादव अपने घर से कॉलेज आ रहे थे। कॉलेज गेट पर पहुंचते ही बंदरों के झुंड ने प्रदीप यादव पर हमला बोल दिया। हाथ और पैर में कई जगह काट लिया। बंदरों के उत्पात से हर कोई घबरा गया और बच्चे व शिक्षक अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। कॉलेज में भगदड़ मच गई। इतने में...