समस्तीपुर, जून 3 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बीए पार्ट वन की एक छात्रा को चालबाजी कर अपने जाल में फंसाया गया। छात्रा घर से कालेज नरहन पढ़ने के लिए निकली थी। परंतु वह कालेज से वापस अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जो सच्चाई सामने आई है तो सभी हैरान रह गए। यह भी पढ़ें- कॉलेज गई छात्रा लापता, प्राथमिकी दर्जसाजिश का मास्टरमाइंड इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश के रिठोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी कल्याण कौरव का पुत्र प्रमोद कौरव और यहां का स्थानीय मददगार सर्वजीत शामिल है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से दोस्ती की, उसका भरोसा जीता और फिर उसे अपने षड्यंत्र का शिकार बना लिया। व...