औरैया, मई 20 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के बीरपुर ग्वारी गांव निवासी एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी पिंकू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री राखी बिधूना स्थित तुलसीराम महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी की, लेकिन छात्रा के संबंध में कोई सुराग नहीं लग सका। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी न मिलने पर मामले की सूचना अछल्दा थाने में दी गई। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुल...