मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में जिन कॉलेजों के पास भवन नहीं था, संबद्धन के लिए बनी कमेटी ने उन्हें भी संबद्धता देने की अनुशंसा कर दी है। हालांकि, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने जांच के बाद इन कॉलेजों को संबद्धन नहीं दिया। ऐसे में संबद्धन के लिए बनी कमेटी पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले के नानसोती में एक कॉलेज के पास भवन नहीं था। उसके पास जमीन के पुख्ता कागज भी नहीं थे। कमेटी ने उसे अस्थायी संबद्धता के लिए अनुशंसित कर दिया। नानसोती के अलावा 20 ऐसे कॉलेज कमेटी ने अनुशंसित किये, जिनके पास भवन और जमीन के कागज नहीं थे। इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार का कहना है कि जिन कॉलेजों के पास सभी दस्तावेज सही थे, उनका ही प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद अगर किसी जगह से शिकायत आयेगी तो...