फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर के सभी महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे धूम्रपान वर्जित कर दिया गया है। कॉलेज के आसपास 500 मीटर का दायरा अब ड्रग फ्री जोन बन गया है। बता दें कि पहले 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान सहित अन्य मादक पदार्थों का सेवन वर्जित था। अब इसका दायरा बढ़ाया गया है। इस निर्णय को चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रखने और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षण संस्थानों में नशे को निषेध करने के लिए एसओपी भी तैयार की गई। इसे प्रदेश के महाविद्यालय प्रबंधकों को प्रभाव ढंग से लागू करने के लिए कहा गया है।निर्देशों के अन...