मधेपुरा, मार्च 15 -- आलमनगर एक संवाददाता। खुरहान स्थित आरकेजेएल डिग्री कॉलेज के पास से बाइक चोरी की दूसरी घटना सामने आयी है। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डोहटबारी गांव के पन्नालाल यादव का पुत्र विरेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन में बताया खुरहान स्थित रामखेलावन झरीलाल डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा देने के लिए कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर परीक्षा देने चला गया। वापस आने पर उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष मो.अकमल हुसैन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...