गया, अगस्त 11 -- विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता की रक्षा और प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 की विसंगतियों के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। फुटाब, फुस्टाब तथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत मंगलवार से हुई। गया कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सभा कर अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि महाविद्यालय के सभी कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन करते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया जा रहा है। शिक्षक संघ की अध्यक्ष प्रो. डॉ. विभा सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के तहत मंगलवार से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक कार्यस्थल...