बगहा, मई 6 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय यह भी पढ़ें- कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दिया धरना बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार से एमजेके कॉलेज और आरएलएसवाई कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए। इस दौरान शिक्षकेत्तर कर्मियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। सामूहिक अवकाश के कारण महाविद्यालय में दिनभर कामकाज ठप हो गया। दोपहर 2 बजे तक प्रशासनिक कार्य ठप रहे। प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें 2 बजे तक एडमिट कार्ड के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि 2 बजे के बाद सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वित...