अलीगढ़, सितम्बर 6 -- अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र से कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी व्यक्ति ने मुकदमे में कहा है कि उनकी 19 साल की बेटी दो सितंबर को सुबह आठ बजे घर से कॉलेज के लिए गई थी। जब समय पर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। पता चला कि युवती स्कूल ही नहीं पहुंची। रास्ते में आकाश नाम का लड़का उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। उसकी बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। परिजनों ने अप्रिय घटना की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कॉलेज गई छात्रा लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप इंस्पेक्टर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...