मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 मई की सुबह 18 वर्षीया छात्रा को अगवा कर लिया गया। छात्रा के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए करजा थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया कि 22 मई को प्रमाण पत्र व मोबाइल लेकर छात्रा घर से रामेश्वर सिंह कॉलेज में एडमिशन का पता लगाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। खोजबीन के बाद कोई अता-पता नहीं चला। प्रभारी थानेदार देव रंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कॉलेज के लिए निकली छात्रा को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...