नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से छात्रों के आठ मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। एक छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवेश उपाध्याय ने बताया कि वह एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह 19 मई को एकेटीयू की परीक्षा देने के लिए नॉलेज स्थित कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर गए थे। परीक्षा में प्रवेश से पहले उसने अपना और अपने सात साथियों के मोबाइल एक स्कूटी की डिग्गी में रख दिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी की डिग्गी खुली थी और उसमें रखे सभी आठ मोबाइल फोन गायब थे। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी...