कॉलेज के प्रोफेसरों को सीनियर प्रोफेसर का दिया जाए पदनाम
कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक हुई। जिसमें महासंघ के उद्देश्यों के साथ नई चुनौतियों पर मंथन हुआ। सदस्यों ने कहा कि महासंघ महाविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसरों को उनका उचित हक दिलाते हुए, उन्हें 'सीनियर प्रोफेसर' का पदनाम एवं पे-बैंड दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं, सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों का विनियमितीकरण एडेड (सहायता प्राप्त) कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे रहे सेल्फ फाइनेंस (स्ववित्तपोषित) शिक्षकों के विनियमितीकरण कराने का भी प्रयास है। संगठन सितंबर माह में संत रविदास जी की 65वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। अध्यक्षता प्रो. अनूप सिंह ने की। संचालन प्रो. अजय भूपेंद्र जायसवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मनोज अवस्थी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.