मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, घंटाघर के प्रवक्ता अभिलेख सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार और शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में आयोजित शोभा में शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी, प्रबंधक अतिन कुमार, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, शिक्षक नरसिंह राम, संजय सिंह, सियाराम राय, सुनील कुमार यादव, सपना, क्रिस्टीना, सतीश विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, जय प्रताप आदि कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...