वाराणसी, जनवरी 3 -- रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज और सरदार वल्लभ भाई पटेल पीजी कॉलेज के प्रबंधक लुद्दुर राम की 97 वर्ष आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रोहनिया के बेटावर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे देव नारायण पटेल ने दिया । भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, बच्छांव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रमणी सिंह, पीजी कॉलेज बच्छाव प्राचार्य अवधेश कुमार मिश्रा आदि अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...