हमीरपुर, मई 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा कस्बे के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक और लिपिक को कॉलेज के ही छात्रों ने रात में पार्टी के बाद जमकर पीटा। जिससे प्रधानाचार्य का सिर फट गया। अध्यापक और लिपिक के भी चोटे आई हैं। तीनों को सीएचसी लाया गया। जहां से इनकी मरहम-पट्टी की गई है। अभी तक विवाद का कारण पता नहीं चला है और न ही घटना की कोई तहरीर दी गई है। मुस्करा कस्बे में एक कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक और लिपिक अपने ही कॉलेज के कुछ छात्रों के साथ एक ढाबे में पार्टी करने गए थे। पता चला है कि यहां जमकर शराब भी पी गई। नशेबाजी के बाद ही छात्रों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। जिसमें प्रधानाचार्य का सिर फट गया। अध्यापक के जबड़े में चोटे आई हैं। लिपिक भी घायल हुआ है। रविवार की सुबह तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया।यहां जब घायलों से घटना...